पिंपरी-चिंचवड़ औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों, MSMEs एवं नियोक्ताओं के लिए कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम, 2013 (POSH Act) पर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सत्र में लैंगिक उत्पीड़न की पहचान, POSH Act का दायरा, नियोक्ताओं की जिम्मेदारियां, Internal Committee (IC) का गठन एवं भूमिका, शिकायत व जांच प्रक्रिया, गोपनीयता तथा कर्मचारियों के अधिकार एवं दायित्वों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई।
सत्र में इस बात पर जोर दिया गया कि POSH Act केवल शिकायत के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि सम्मानजनक, सुरक्षित, समान एवं संवेदनशील कार्यस्थल सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। नियोक्ताओं के लिए जागरूकता, IC सदस्यों का प्रशिक्षण, प्रभावी शिकायत व्यवस्था, गोपनीयता और आवश्यक वार्षिक अनुपालन सुनिश्चित करना आवश्यक बताया गया।
सत्र का मार्गदर्शन श्री ज्ञानेश्वर पाथरे, BA, LLB, MBA (HR), MLL & LW, HR एवं Labour Law Compliance Consultant तथा Managing Director, Devote Impex (OPC) Pvt. Ltd. द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों एवं MSMEs में POSH Act की व्यावहारिक समझ विकसित कर सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।