जोधपुर के कांति नगर में भारतीय एक्सपोर्टर फोरम की बैठक आयोजित हुई, जिसमें लघु उद्योगों को निर्यातकों से जोड़ने तथा स्थानीय उद्यमियों को निर्यात के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में लघु उद्योग भारती की महिला उद्यमियों ने अधिक से अधिक लघु उद्योगों को एक्सपोर्ट नेटवर्क से जोड़ने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
लघु उद्योग भारती की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सारस्वत, महिला इकाई की अनीता नागर तथा मंडोर इकाई की उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा ने कहा कि लघु उद्योगों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए निर्यातकों के साथ बेहतर समन्वय और संपर्क बढ़ाना आवश्यक है। इससे छोटे उद्यमियों को नए बाजार, व्यापारिक अवसर एवं निर्यात की संभावनाएं प्राप्त होंगी।
बैठक में भारतीय एक्सपोर्ट फोरम के राष्ट्रीय सदस्य कमलेश गहलोत, अध्यक्ष मनीष सालेचा, सचिव पीयूष छाजेड़, खेमराज खत्री, कैलाश ओझा सहित अन्य सदस्य एवं उद्यमी उपस्थित रहे। बैठक में लघु उद्योगों को निर्यात की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आपसी सहयोग और निरंतर प्रयासों पर बल दिया गया।