लघु उद्योग भारती, अलवर की मासिक बैठक का आयोजन 25 अगस्त 2026 को सायं 6:00 बजे इंजीनियर्स भवन में किया गया। बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्र के साथ हुआ। सचिव श्री पंकज तिवारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया।
बैठक में लघु उद्योग वाटिका के संवर्धन पर विशेष चर्चा हुई। अध्यक्ष श्री संदीप मुद्गल ने विगत दिनों किए गए पौधारोपण कार्य एवं विद्युत कनेक्शन की प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के बही-खातों के मूल्यांकन पर चर्चा करते हुए सह कोषाध्यक्ष श्री वरुण जैन ने बताया कि खातों को पुनर्मूल्यांकन हेतु प्रांत कार्यालय भेजा गया है। प्रांत कार्यालय से अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात खातों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विभाग समन्वय शिविर के आयोजन को लेकर समन्वयक श्री अनुज कालानी ने बताया कि निगम चुनावों के कारण वर्तमान में आचार संहिता लागू है। अतः जिला कलेक्टर महोदय से परामर्श के अनुसार शिविर का आयोजन आगामी नवम्बर माह में किया जाएगा।
संगठन के विस्तार एवं सदस्यता वृद्धि पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। अध्यक्ष श्री संदीप मुद्गल ने उपस्थित सदस्यों को नए सदस्य जोड़ने के लिए तीन-तीन सदस्यता फॉर्म प्रदान किए तथा अधिक से अधिक नए उद्यमियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत श्री अनुज कालानी, श्री ओमवीर सिंह, श्री राहुल गुप्ता एवं श्री आकाश जैन को नई कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
अंत में सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।