जयपुर। लघु उद्योग भारती, विद्याधर नगर महिला इकाई की मासिक बैठक 30 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक Google Meet के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष श्रीमती खुशी अग्रवाल ने की तथा सचिव श्रीमती प्रियंका अग्रवाल के मार्गदर्शन में संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में आगामी दीपावली के अवसर पर आयोजित होने वाली स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सचिव श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने प्रदर्शनी को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए। साथ ही, नए सदस्यों को संगठन की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली से बेहतर ढंग से जोड़ने के लिए कार्यप्रणाली एवं वर्क फ्लो तैयार करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में अध्यक्ष श्रीमती खुशी अग्रवाल, सचिव श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती विवीना भीवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती कृपा अग्रवाल एवं सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना बड़ाया सहित समिति सदस्य श्रीमती राजूल तापड़िया, श्रीमती नीतू अग्रवाल, श्रीमती दीपिका गर्ग एवं श्रीमती माधवी शर्मा उपस्थित रहीं।
सभी सदस्यों ने आगामी स्वयं सिद्धा एवं दीपावली प्रदर्शनी को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार साझा किए। सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक विचार-विमर्श से बैठक सार्थक रही। बैठक में विश्वास व्यक्त किया गया कि सभी के सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों से आगामी प्रदर्शनी को सफल बनाया जाएगा।