इंडियन इंडस्ट्रियल फेयर–उद्यम 2026 के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती शोभा करंदलाजे को आमंत्रण

September 3, 2026
New Delhi,
NCT OF DELHI

लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 15वें इंडियन इंडस्ट्रियल फेयर–उद्यम 2026 का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक हेलिपैड ग्राउंड, गांधीनगर में किया जाएगा। इसी क्रम में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा एमएसएमई राज्य मंत्री श्रीमती शोभा करंदलाजे जी से भेंट कर उन्हें मेले में सहभागिता एवं उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र गुप्ता जी, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री नरेश पारीक जी, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री ईश्वर पटेल जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलदेव भाई प्रजापति जी, कार्यकारिणी सदस्य एवं अखिल भारतीय पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वजूभाई वाघासिया जी, कर्णावती संभाग महामंत्री श्री अशोक पटेल जी तथा कर्णावती जिला प्रमुख श्री जयकल्प पटेल जी शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्यमंत्री को इंडियन इंडस्ट्रियल फेयर–उद्यम 2026 की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। यह औद्योगिक मेला गुजरात सहित देशभर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के साथ-साथ विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, वस्त्र, फार्मा, ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों को एक व्यापक मंच प्रदान करेगा। मेले के माध्यम से उद्यमियों को नए बाजारों, व्यापारिक संपर्कों और व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

लघु उद्योग भारती के अनुसार, ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘मेक इन इंडिया’ की भावना को सशक्त करने वाला यह औद्योगिक मेला देश के एमएसएमई क्षेत्र की क्षमता, नवाचार, स्वदेशी उत्पादों एवं उद्यमशीलता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को और मजबूती प्रदान करेगा।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please