लघु उद्योग भारती की हरित पहल: खारा ग्रोथ सेंटर में द्वितीय लघु उद्योग भारती वाटिका का शुभारंभ

September 3, 2026
Bikaner,
RAJASTHAN

बीकानेर। पर्यावरण संरक्षण एवं औद्योगिक क्षेत्रों को हरित और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में संचालित एक सदस्य–एक पेड़ अभियान के तहत खारा ग्रोथ सेंटर में लघु उद्योग भारती वाटिका के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 1100 पौधों का पौधारोपण किया गया तथा 1100 पौधों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लालेश्वर महादेव पीठाधीश्वर पूजनीय संवित श्री विमर्शानंद जी महाराज तथा मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक, जिला उद्योग केंद्र श्रीमती मंजू नैन जी गोदारा उपस्थित रहीं। इसके साथ ही राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के शाखा प्रबंधक श्री राजकुमार जी मीणा, सीआईडी-सीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम प्रताप जी गोदारा, बीकेईएसएल के श्री सुरेंद्र चौधरी, लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत अध्यक्ष श्री बाल किशन परिहार, खारा ग्रोथ सेंटर संघ अध्यक्ष श्री परमिंदर, बाबा रामदेव सेवा समिति अध्यक्ष श्री विक्रम जी, समाजसेवी श्री राजा राम जी धारणिया, भीखाराम चांदमल से श्री आशीष अग्रवाल तथा न्यूकेम ऑयल मिल से श्री भारत भूषण जी गर्ग सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों एवं उपस्थित उद्यमियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। लघु उद्योग भारती द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में हरित वातावरण विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

एक सदस्य–एक पेड़ अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक उद्यमियों और सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संकल्प भी दोहराया गया।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please