अयोध्या में लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

September 11, 2026
Firozabad,
UTTAR PRADESH

अयोध्या में लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक 6 सितंबर को अयोध्या में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में देशभर से उपस्थित कार्य समिति के सदस्यों ने विगत चार माह में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा आगामी अवधि की योजनाओं, प्राथमिकताओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय श्री प्रकाश चंद्र जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष माननीय श्री मधुसूदन जी दादू, महामंत्री माननीय श्री ओमप्रकाश जी गुप्ता,अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री श्री नरेश पारीक जी एवं कोषाध्यक्ष श्री महेश जी गुप्ता सहित देशभर से आए अखिल भारतीय कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अयोध्या की पावन भूमि पर आयोजित यह बैठक संगठन के आगामी कार्यों को नई दिशा, गति और ऊर्जा प्रदान करने वाली रही।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please