अयोध्या में लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

September 11, 2026
Firozabad,
UTTAR PRADESH

अयोध्या में लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 7 एवं 8 सितंबर 2026 को अयोध्या की पावन भूमि पर संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय श्री प्रकाश जी, अखिल भारतीय अध्यक्ष माननीय श्री मधुसूदन जी दादू,अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री श्री नरेश पारीक जी एवं कोषाध्यक्ष श्री महेश जी गुप्ता सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक की विशेषता यह रही कि इसमें देश के सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों के साथ-साथ विभिन्न संभागों के अध्यक्ष एवं सचिवों की भी सहभागिता रही। इससे संगठन के कार्यों की व्यापक समीक्षा एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श का अवसर प्राप्त हुआ। प्रथम दिवस के प्रमुख सत्र प्रथम दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्र प्रभारियों द्वारा राज्यों के वृत्त एवं संगठनात्मक गतिविधियों की प्रस्तुति की गई। द्वितीय सत्र में संगठन के महत्वपूर्ण नव स्तंभों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा संगठन को अधिक प्रभावी, सशक्त एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। तृतीय सत्र में वर्तमान औद्योगिक एवं व्यावसायिक परिवेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ प्रस्तुतियाँ एवं चर्चा हुई, जिसमें— * उद्योग एवं व्यापार में AI का उपयोग * सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए रक्षा क्षेत्र में संभावनाएँ * R&D एवं नई टेक्नोलॉजी * SIDBI द्वारा प्रस्तुतीकरण एवं MSME के लिए उपलब्ध अवसर जैसे विषय प्रमुख रहे। इसके साथ ही महिला कार्य, वित्त एवं लेखा, रोजगार सृजन, कौशल विकास प्रकल्प, मास कम्युनिकेशन एवं IT सहित संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण आयामों पर भी गहन चर्चा हुई। इन सभी विषयों के माध्यम से संगठन के कार्यों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख बनाने तथा आगामी कार्यों की दिशा निर्धारित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह माननीय डॉ. कृष्ण गोपाल जी का प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक उद्बोधन प्राप्त हुआ। उन्होंने वर्तमान समय में लघु उद्योगों एवं उद्यमियों की भूमिका, संगठन के दायित्वों तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्ययोजना एवं प्राथमिकताओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। माननीय डॉ. कृष्ण गोपाल जी का उद्बोधन उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा, प्रेरणा एवं स्पष्ट दिशा प्रदान करने वाला रहा। अयोध्या की पावन भूमि पर संपन्न यह राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संगठनात्मक समीक्षा, अनुभवों के आदान-प्रदान, भविष्य की कार्ययोजना एवं संगठन के विस्तार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। यह बैठक लघु उद्योग भारती के कार्यों को नई दिशा, गति और ऊर्जा प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please