वृक्षारोपण के साथ मनाया गया लघु उद्योग भारती के नि. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी बालर का जन्मदिवस
स्थान: भारती भवन, बालोतरा
आज लघु उद्योग भारती, बालोतरा इकाई द्वारा संगठन के नि. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी बालर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारती भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और श्री बालर जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की हार्दिक मंगलकामनाएं प्रकट कीं।
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर पौधारोपण कर न केवल पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई, बल्कि लघु उद्योग भारती की “हरित भविष्य” की संकल्पना को भी साकार किया।
सभी उपस्थितजनों ने भविष्य में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लेते हुए संगठन की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी सहभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

