अयोध्या में लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी की बैठक एवं भव्य उद्यमी सम्मेलन

Organised by:
लघु उद्योग भारती, अयोध्या, अवध प्रांत
Event Date: 06/09/2026
to 08/09/2026
Faizabad,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती द्वारा अयोध्या की पावन धरती पर अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 06 से 08 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से लघु उद्योग भारती के लगभग 150 पदाधिकारी एवं उद्योगपति सदस्य सम्मिलित होंगे। इसी क्रम में 07 सितंबर 2026 को सायं 5:00 बजे विशेष उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।

यह विशेष सम्मेलन विश्व हिंदू परिषद यात्री निवास, रामसेवक पुरम के सामने, अयोध्या में आयोजित होगा। सम्मेलन का उद्देश्य देशभर के उद्यमियों को एक मंच पर जोड़ना, उद्योग एवं निवेश की संभावनाओं पर सार्थक संवाद स्थापित करना, उद्यमिता के नए अवसरों को समझना तथा अयोध्या के औद्योगिक विकास में सहभागिता के अवसर तलाशना है।

लघु उद्योग भारती अयोध्या, अवध प्रांत एवं आसपास के सभी सदस्यों, उद्यमियों तथा व्यावसायिक बंधुओं को इस महत्वपूर्ण आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन अयोध्या के औद्योगिक विकास और नए उद्यम अवसरों की दिशा में सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के उपरांत सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए स्नेहपूर्वक रात्रि भोज का भी आयोजन किया जाएगा।

Latest Events

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please