लघु उद्योग भारती रायबरेली इकाई का स्थापना दिवस एवं नई जिला कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न

Event Date: 28/04/2025
Rae Bareli,
UTTAR PRADESH

दिनांक 28 अप्रैल 2025 को लघु उद्योग भारती, रायबरेली इकाई का स्थापना दिवस एवं जिला कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम श्री मनमोहन फूड्स, इंडस्ट्रियल एरिया-2, रायबरेली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर अवध प्रांत अध्यक्षा श्रीमती रीता मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में तथा श्री राम प्रकाश गुप्ता और श्री मनोज गुप्ता विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती रीता मित्तल ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए समस्त जिलों, इकाइयों और उद्यमी बंधुओं को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लघु उद्योग भारती का उद्देश्य देश और प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा प्रत्येक उद्यमी को लाभ पहुँचाना है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री राज कमल अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान सदस्य संख्या में हुई वृद्धि की सराहना करते हुए, उन्होंने संगठन के कार्यों में निरंतर प्रगति करने तथा तहसील स्तर पर इकाई विस्तार के निर्देश भी दिए। अवध प्रांत अध्यक्षा ने सर्वसम्मति से पुनः श्री राज कमल अग्रवाल को जिला अध्यक्ष, श्री मंजीत सिंह को महामंत्री तथा श्री श्रवण चैनानी को कोषाध्यक्ष घोषित करते हुए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर एक नई महिला सदस्य, श्रीमती स्नेहलता त्रिवेदी (यामिनी रेडीमेड इंडस्ट्री) को भी इकाई में शामिल किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील गुप्ता, श्री उमेश सिकरिया, श्री संजीव सिंघल, श्री विशंभर जीवनानी, श्री विनय शंकर शुक्ला सहित संपूर्ण जिला पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने रायबरेली इकाई में एक नई ऊर्जा का संचार किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please