लघु उद्योग भारती सुल्तानपुर इकाई का स्थापना दिवस समारोह एवं कार्यकारिणी शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

Event Date: 28/04/2025
Sultanpur,
UTTAR PRADESH

दिनांक 28 अप्रैल को होटल मेहमान, सुल्तानपुर में लघु उद्योग भारती की स्थानीय इकाई का स्थापना दिवस समारोह बड़े ही गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं संगठन मंत्र के उच्चारण के साथ की गई, जिसके पश्चात शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अवध प्रांत की अध्यक्षा श्रीमती रीता मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि श्री राम प्रकाश गुप्ता एवं श्री मनोज गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्रीमती मित्तल द्वारा सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें श्री प्रविंद्र भालोठिया को अध्यक्ष, श्री अमर बहादुर सिंह को महामंत्री, श्री माधव भालोठिया को कोषाध्यक्ष, डॉ. प्रेमलता अग्रवाल को महिला संयोजक, श्रीमती सर्वेशा राय सोनी को महिला उपाध्यक्ष तथा श्रीमती सीता गुप्ता को सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही 11 कार्यकारिणी सदस्यों को – जिनमें श्री पुनीत अग्रवाल, श्री केशव अग्रवाल, श्री हिमांशु अग्रवाल, श्री अजय सिंह, श्री विनोद कुमार पांडे, श्री आकाश जायसवाल, श्री दिनेश गिरी, श्री संदीप श्रीवास्तव, श्री दुर्गाप्रसाद गुप्ता, श्री हर्ष अग्रवाल एवं श्री विजय प्रधान शामिल हैं – शपथ दिलाई गई।

श्रीमती रीता मित्तल ने अपने संबोधन में न केवल सुल्तानपुर इकाई को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं, बल्कि प्रदेश की सभी इकाइयों और उद्यमी साथियों को भी बधाई दी। उन्होंने संगठन के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा कि लघु उद्योग भारती का लक्ष्य देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देना तथा उनकी समस्याओं का समाधान कर प्रत्येक उद्यमी को लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ संचालक डॉ. एके सिंह ने की, जबकि संचालन श्री अमर बहादुर सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित व्यापारियों व उद्यमियों का सम्मान भी किया गया, जिनमें श्री गोवर्धन कनोडिया, श्री विनोद लोहिया, श्री परितोष गुप्ता, श्री अजय कुमार जायसवाल, श्रीमती अनीता पांडे एवं श्रीमती सुशीला पांडे प्रमुख हैं। कार्यक्रम में महामंत्री श्री रामकुमार गुप्ता और मीडिया प्रभारी श्री मनोज गुप्ता की भी सक्रिय सहभागिता रही। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर तीन नए सदस्य भी संगठन से जुड़े

Latest Events

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please