लघु उद्योग भारती, हापुड़ के द्बारा अखिल भारतीय 30वा स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन श्रीमान सर्वेश रस्तोगी जी के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में श्री मधुसूदन दादू जी प्रदेश अध्यक्ष ( लघु आयोग भारती, उत्तर प्रदेश) ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लघु उद्योग भारती उद्यमियों की समस्या को जिला केंद्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विषय को ले जाने में सक्षम है, लघु उद्योग भारती का सरकार की समितियों में प्रतिनिधित्व है।
श्री लाडली प्रसाद जी कार्यकारिणी सदस्य ( अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती) के द्वारा एमएसएमई फैसिलिटेशन काउंसिल हेतु बताते हुए कहा क उद्यमियों को अपना रजिस्ट्रेशन आधार उद्यम में अवश्य कराना चाहिए व उसका नंबर अपने बिल पर अंकित करना चाहिए जिससे व्यापारी से पेमेंट ना मिलने की स्थिति में हम फैसिलिटेशन काउंसिल कोर्ट के माध्यम से अपने अनुबंध के हिसाब से अपनी राशि ले सकते हैं।
डा० विकास अग्रवाल जी(क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा) ने बताया कि लघु उद्योग भारती ने छोटे और लघु उद्योग के संपूर्ण एवं सतत विकास के साथ देश का सतत विकास हो को लेकर उघोग हित – राष्ट्र हित देवाक्य लिया है उत्तर प्रदेश सरकार भी एक जिला एक उत्पाद को लेकर अग्रसर है और नए इकाइयों को स्थापित करने पर अनेक योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।
श्रीमान राजकुमार शर्मा जी संभाग महासचिव द्वारा लघु उद्योग भारती की रचना के बारे में बताया व जिला हापुड़ और हापुड़ इकाई की घोषणा की ।
श्रीमान विजयपाल आढ़ती जी सदर विधायक ने कहा कि हापुड़ के उघमियों को उद्यम चलाने के लिए यदि कोई शासन स्तर पर यदि समस्या होती है तो समस्या के समाधान हेतु सरकार उद्यमियों की यथासंभव सहायता करेगी।
श्रीमान राजेंद्र अग्रवाल जी सांसद मेरठ हापुर लोकसभा ने लघु उद्योगों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोजगार सृजन करने में लघु उद्योगों का अतुलनीय योगदान रहा है और निर्यात में भी लघु उद्योग का लगभग 37% योगदान है जो केंद्र सरकार कि 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य प्राप्ति में लघु उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगे।
कार्यक्रम में श्री रमन चावला जी, श्री प्रदीप सिंह मेहता जी प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री प्रेम सिंह चौहान जी संभाग अध्यक्ष, श्री पवन सिंघल जी मेरठ मंडल अध्यक्ष, श्री पंकज गोयल जी मेरठ मंडल महासचिव, श्री संजय अग्रवाल जी अध्यक्ष पिलखवा इकाई, श्री अनिल अग्रवाल जी लघु उद्योग भारती सदस्य गण की उपस्थिती रही।
कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील वर्मा जी जिला कोषाध्यक्ष एवम श्री संजय गोयल जी इकाई महासचिव द्वारा किया गया।

