आज साहारनपुर इकाई की कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र की बैठक श्री अर्पित अग्रवाल जी के संस्थान पर संपन्न हुई, जिसमें विशेष रूप से नगर निगम से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्र में आमंत्रित कर एक समाधानपरक बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि उद्यमियों को हो रही समस्याओं का निवारण मौके पर ही संभव हो सके। सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी निगम से संबंधित कोई भी समस्या 30 तारीख तक लिखित रूप में या ग्रुप में साझा करें, ताकि उन्हें चर्चा के एजेंडे में सम्मिलित किया जा सके। साथ ही यह भी निवेदन किया गया कि सदस्यगण मासिक बैठकों में नियमित रूप से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, क्योंकि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता और सक्रिय भागीदारी में निहित होती है।

