लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत द्वारा कुशलगढ़ में नई इकाई गठन हेतु बैठक संपन्न
लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत के तत्वावधान में कुशलगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्थान प्रांत के महामंत्री श्री योगेंद्र जी शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। बैठक का उद्देश्य कुशलगढ़ में लघु उद्योग भारती की नई इकाई का गठन करना था, जिससे क्षेत्र में उद्योग स्थापना और विकास को नई गति मिल सके।
इस बैठक में क्षेत्र के अनेक उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लघु उद्योग भारती की स्थापना के प्रति अपनी सहमति और समर्थन व्यक्त किया। श्री कुलदीप जी ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए चेक प्रदान किया, जो इस प्रयास की एक सकारात्मक शुरुआत मानी जा सकती है।
सदस्यों ने आश्वासन दिया कि इस माह में 25 सदस्य जोड़कर इकाई का विधिवत गठन कर लिया जाएगा।
बैठक में लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री महेश उपाध्याय, चित्तौड़ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेश जी गुप्ता, कुशलगढ़ से श्री उमेश जी महेश्वरी, कुलदीप विटल और अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती की यह पहल क्षेत्रीय उद्यमिता को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

