लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित प्रदर्शनी एवं मेले का उद्घधाटन एवं स्वावलंबी भारत अभियान के तहत मिट्टी के बर्तन बनाने की मशीन का शुभारंभ
पाली। लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योगों से ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, इसके माध्यम से देश से बेरोजगारी दूर होगी और घर-घर से रोजगार निकलेगा, यह लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास ने संबोधित करते हुए कहा।
लघु उद्योग भारती की पाली महिला इकाई ने महिलाओं को द्वारा चलाए जा रहे लघु एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित दो दिवसीय मेले एवं प्रदर्शनी का आज मरुधर केसरी स्वाध्याय भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास ने विश्वकर्मा एवं भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया।
मेले एवं प्रदर्शनी में विभिन्न हस्तशिल्प, घर पर बनाई हुई विभिन्न प्रकार की सामग्री को देखकर उन्होंने लघु उद्योग भारती के द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की। इस में कुल 61 महिला उद्यमियों ने अपने स्टाल लगाई है। उद्घघाटन के पश्चात महिलाओं की भारी भीड़ इन उत्पादों को देखने और लेने के लिए उमड़ रही है।
लघु उद्योग भारती की इस प्रदर्शनी एवं मेले में आशा भूतडा, रेनू बम्ब, नेहा मेहता, भारती गुप्ता, खुशबू दुबे, सुनयना भंसाली, अनीता पारख, शीतल दाधीच, वर्तिका गोयल, दिव्या गोयल, सरोज सांड, हिना राजपुरोहित, मधु लसोड, उर्मिला पवार, पिंकी कोठारी, निकिता श्रीश्रीमाल सहित जीतो लेडीज चैप्टर पाली की मीनाक्षी बालड, निधि डागा, भारत विकास परिषद की इंदु शर्मा, उषा अखावत, उषा लाखोटिया, रेखा कटारिया, मधु मेहता, नूतन वाला कपिला, पुष्पा परिहार, मधु तलवार ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी बहुत सराहना की एवं महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का बहुत बड़ा कदम बताया।
स्वावलंबी भारत अभियान के तहत लघु उद्योग भारती द्वारा चूड़ी एवं सिलाई मशीन के पश्चात मिट्टी के बर्तन बनाने की मशीन का शुभारंभ भी किया गया
लघु उद्योग भारती द्वारा सिलाई प्रशिक्षण के पश्चात किस्तों पर सिलाई मशीन एवं चूड़ी की मशीन उपलब्ध कराने के उपक्रम एवं मेहंदी व ब्यूटी पार्लर की प्रशिक्षण के पश्चात हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है। इसी कड़ी में आज मिट्टी के बर्तन किस प्रकार बनाए जा सकते हैं। इसकी मशीन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास और पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने किया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारतीय से जुड़े हुए उद्यमी एवं मिट्टी का कार्य करने वाले सैकड़ो बंधुओ को इस मशीन के माध्यम से किस प्रकार से बर्तन बनाए जा सकते हैं, इसकी जानकारी दी एवं विचार किया गया इसके माध्यम से किस प्रकार से अधिकतम लोगों को रोजगार मिल सके।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख में बताया कि अधिकतम लोग किस प्रकार आत्मनिर्भर बने और रोजगार मिल सके इससे तो लघु उद्योग भारती, सेवा समिति, रोटरी क्लब एवं विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लगातार इस और प्रयास किया जा रहे हैं l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास ने आत्मनिर्भरता की तरफ बहुत ही बड़ा प्रयोग बताते हुए पाली को पूरे भारत का रोल मॉडल बताया और कहा कि इससे प्रेरणा लेकर प्रत्येक शहर में इस प्रकार का कार्य किया जा सकता है, जिसमें प्रशिक्षण से लेकर रोजगार एवं कार्य उपलब्ध करवाने तक का कार्य यहां की सभी संस्थाएं एवं उद्यमी मिलकर कर रहे हैं, यह बहुत ही सराहनीय है।
इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रांत महासचिव विनय बम्ब, नगर निगम के उप महापौर ललित प्रितमानी, सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद जैथलिया, जिला प्रचारक मृत्युंजय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कमल गोयल, महावीर सालेचा, रोटरी क्लब के ताराप्रकाश खंडेलवाल, राजकुमार मेड़तिया, वर्धमान भंडारी, पार्षद खुशबू सोनी, नरेश मेहता सहित लघु उद्योग भारती के रविमोहन भूतड़ा, संपत संकलेचा, लालचंद लसोड, देवराज भंसाली, महेंद्र तातेड़, नितेश सराफ, अंबालाल परिहार, महावीर चौपड़ा, निलेश सेमलानी, राहुल मेहता, राजेश चौधरी, संदीप मेहता, महावीर मेहता, हंसमुख गोयल, विकास श्रीश्रीमाल, अंकित भंसाली, वरुण सिंघल, मेघराज बम्ब, राणमल भंसाली, रतन मालू, वीरेंद्र बाहेती, नरेंद्र नितेश मेहता, महेंद्र मेहता, राकेश मेहता उपस्थित रहे।

