लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर कार्यकारिणी बैठक आगामी दिनांक 01 जून 2023 को जोधपुर मे आयोजित होने वाली स्किल कॉन्फ्रेस की तैयारियों को लेकर लघु उद्योग भारती भवन कार्यालय मे रखी गयी।
बैठक मे संगठनात्मक विषयों, सदस्यता अभियान, आगामी कार्ययोजना व कार्यक्रमों के आयोजन संबंधित इत्यादि विभिन्न विषयो पर विस्तृत चर्चा की गयी एवम जोधपुर महानगर के नये मनोनीत सचिव श्री मृदुल सालेचा जी का स्वागत किया गया।
बैठक मे जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा जी, प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोईजी एवं महानगर अध्यक्ष श्री गौतम जीरावला जी सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

