लघु उद्योग भारती परिवार, अलवर एवं मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कल दिनांक 20 मई, मंगलवार को किया जा रहा है। यह शिविर आलमचंद भगवंती देवी मेमोरियल हॉस्पिटल, अंबेडकर सर्किल, अलवर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन लघु उद्योग भारती मुख्य इकाई एवं महिला इकाई अलवर द्वारा किया जा रहा है। शिविर के संयोजक सह सचिव वंदना भाटिया एवं कार्यकारिणी सदस्य शिवानी शर्मा हैं।
इस स्वास्थ्य शिविर में मेदांता गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय रोग (Cardiology), हड्डी रोग (Orthopedic), ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, तथा बीएमडी (हड्डियों की जाँच) जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच पूर्णतः निःशुल्क की जाएंगी।
शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक रहेगा।
आप सभी से निवेदन है कि इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ अवश्य उठाएँ और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक सकारात्मक कदम बढ़ाएँ।
सादर धन्यवाद,
लघु उद्योग भारती परिवार – अलवर

