लघु उद्योग दिवस पर विभाग समन्वय शिविर – उद्यमियों और व्यापारियों के लिए विशेष पहल

Event Date: 29/08/2025
Alwar,
RAJASTHAN

निवेदन | विभाग समन्वय शिविर – 29 अगस्त 2025

लघु उद्योग दिवस के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती, अलवर द्वारा संयुक्त व्यापारी महासंघ के सहयोग से 29 अगस्त 2025, शुक्रवार को “विभाग समन्वय शिविर” का आयोजन रिवाज रिजॉर्ट (कंपनी गार्डन के सामने), अलवर में किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अलवर जिले की जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला (आई.ए.एस.) उपस्थित रहेंगी।

इस शिविर का उद्देश्य जिले के उद्यमियों एवं व्यापारियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसमें केंद्रीय एवं राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग, जिला उद्योग केंद्र, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, रीको, नगर निगम, श्रम विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, आयकर विभाग, विधिक सेवा समिति प्राधिकरण, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण विभाग, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जैसे प्रमुख विभाग भागीदारी करेंगे।

लघु उद्योग भारती, अलवर आप सभी से निवेदन करता है कि इस शिविर में सक्रिय सहभागिता दें। यदि किसी को विभाग से संबंधित समस्या, मार्गदर्शन या जानकारी चाहिए तो यह एक उत्तम अवसर है। आपके उद्योग से संबंधित समस्या के पंजीकरण हेतु गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसे भरकर सहयोग प्रदान किया जा सकता है।

गूगल फॉर्म लिंक
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdRte3RnOM-z8OGjZOVSV6M3lmoOM8kAVtDK7irJ8uKrwXNXA/viewform?usp=header

अधिक जानकारी के लिए श्री शशांक झालानी 8854082740, श्री हरमीत सिंह मेंहदीरत्ता 9414018943 तथा श्री संदीप मुद्गल 9414017123 से संपर्क किया जा सकता है।

आपका सहयोग इस प्रयास को और अधिक प्रभावी बनाएगा।

भवदीय
पंकज तिवारी
सचिव, लघु उद्योग भारती, अलवर
9694080038

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please