लघु उद्योग भारती की सिवनी इकाई का गठन एक गरिमामय कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ।

Event Date: 20/08/2025
Seoni,
MADHYA PRADESH

लघु उद्योग भारती की सिवनी इकाई का गठन एक गरिमामय कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ। संगठन, जो सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के उत्थान और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु देशभर के 600 से अधिक जिलों में कार्यरत है, ने आज सिवनी में अपनी नई इकाई स्थापित की। इस अवसर पर निरंजन अरोदिया को अध्यक्ष तथा अमित अमरोदिया को सचिव का दायित्व सौंपा गया। उपाध्यक्ष पद पर मनीष ठाकुर, अरविंद सिंह राजपूत और संदीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष के रूप में CA अभिनव मालू, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में रजत ताम्रकार और नमन राय को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय मालू, अंकित नाहर, अखिलेश सिंह चौहान, अंकित मालू, अभिषेक अग्रवाल और पवन बिसेन चुने गए।

गठन की घोषणा महाकौशल प्रांत के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानेंद्र शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात अमित अमरोदिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। अंचल पूर्व संयुक्त महामंत्री मनीष पटेल ने संगठन का संक्षिप्त परिचय दिया, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह श्री अशोक सिंह बघेल ने सभा को संबोधित किया। तत्पश्चात आभार व्यक्त कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर सुनील नाहर, संजय मालू, संदीप ठाकुर, संजय बंसल सहित नगर के प्रतिष्ठित उद्यमियों और 50 से अधिक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम और अधिक गरिमामय बन गया।

Latest Events

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please