दिनांक 15 जून 2025 को विदिशा में आयोजित मध्य क्षेत्र आंचलिक कार्यक्रम में मंडीदीप इकाई के ऊर्जावान अध्यक्ष महोदय के सानिध्य में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। यह प्रवास अत्यंत प्रेरणादायक एवं सीख से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम का आयोजन भव्य एवं व्यवस्थित था, जिसमें संगठन के कार्यों की गहराई से समझ मिली। विशेष रूप से लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ताराचंद जी गोयल के साथ बिताए गए क्षण अत्यंत प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहे। उनका मार्गदर्शन सकारात्मक सोच, संगठनात्मक ऊर्जा और भविष्य की दिशा में कार्य करने की नई प्रेरणा प्रदान करता है। समग्र रूप से यह अनुभव संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं व्यक्तिगत विकास की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।

