स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी की तैयारी हेतु लघु उद्योग भारती महिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
दिनांक 10 जून 2025 को लघु उद्योग भारती महिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी के सफल आयोजन को लेकर अभय प्रशाल, JMB, इंदौर में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ सचिव श्रीमती प्राची अग्रवाल द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ किया गया। इसके पश्चात इकाई अध्यक्ष श्रीमती वर्षा जैन ने कार्य विभाजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यानुसार टोलियों का गठन कर कार्यक्रम की व्यवस्थित योजना सभी सदस्यों के समक्ष रखी। इस अवसर पर मालवांचल महिला प्रभारी श्रीमती तृप्ति वैद्य की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनका महिला इकाई द्वारा स्वागत किया गया तथा उन्होंने प्रदर्शनी के आयोजन हेतु प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में इंदौर की विभिन्न इकाइयों से सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन के प्रति उत्साह और सहयोग की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती नम्रता पाठक ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार प्रकट किया।
उपस्थित सदस्यगण:
श्री विनीत जैन, श्री कन्हैया लाल खत्री, श्री पंकज काले, श्री राजेश नेमा, श्री करण त्रिवेदी, श्री राजेन्द्र सुखेजा, श्री विकास गुप्ता,
श्रीमती तृप्ति वैद्य, श्रीमती मीना काले, श्रीमती वर्षा जैन, श्रीमती प्राची अग्रवाल, श्रीमती अनुजा पुरोहित, श्रीमती नम्रता पाठक, श्रीमती अश्विनी शिंदे, श्रीमती प्रीति गेलानी, श्रीमती अपर्णा राजुरकर, श्रीमती शिवानी शेंदुर्निकर, श्रीमती स्मिता बाविस्कर, श्रीमती चांदनी गेलानी, श्रीमती सपना कटफर।
धन्यवाद।
श्रीमती वर्षा जैन – अध्यक्ष
श्रीमती प्राची अग्रवाल – सचिव
सूचना प्रेषक (मीडिया प्रभारी):
श्रीमती अश्विनी शिंदे, श्रीमती प्रीति गेलानी

