दिनांक 8 जुलाई 2025, मंगलवार को लघु उद्योग भारती महिला इकाई, इंदौर द्वारा आयोजित आगामी स्वयंसिद्धा एग्जिबिशन (24 से 27 जुलाई 2025) की तैयारियों के अंतर्गत अभय प्रशाल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एग्जिबिशन की समस्त रूपरेखा, आयोजकीय गतिविधियों, प्रचार-प्रसार और सहभागिता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर एग्जिबिशन के आधिकारिक पोस्टर का भव्य विमोचन भी किया गया, जो महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रतीक है।
पोस्टर विमोचन समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, मध्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री विनीत जैन, इंदौर प्रभारी श्री कन्हैयालाल खत्री, मीडिया प्रभारी श्री विकास गुप्ता एवं पूर्व महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती हेमलता कुमार की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा जैन, सचिव श्रीमती प्राची अग्रवाल, सह सचिव श्रीमती नम्रता पाठक, कोषाध्यक्ष श्रीमती रुचिका जारोली, सहकोषाध्यक्ष श्रीमती शिवानी शिंदुरनिकर, मीडिया प्रभारी श्रीमती अश्विनी शिंदे, श्रीमती प्रीति गिलानी एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सपना कटफर भी मौजूद रहीं।
स्वयंसिद्धा एग्जिबिशन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपने हुनर और उत्पादों को जनसामान्य तक पहुंचा सकें और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा सकें।

