लघु उद्योग भारती ग्वालियर चंबल इकाई की सभी ग्यारह इकाईयों के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ पुलिस कप्तान, ग्वालियर(SP) श्री राजेश सिंह चंदेल जी के कार्यालय में एक बैठक रखी गई। इस बैठक में इकाई पदाधिकारियों का परिचय एवं मध्य भारत के लेटर पर सयुंक्त रूप से शिकायत और सुझाव दिये गये।
इस बैठक मे SP जी द्वारा उद्योगों में व्याप्त समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया और आवश्यक कदम उठाने हेतु सभी उद्योगों को साथ देने का आग्रह किया l फैक्ट्री के आसपास ट्रैक्टर और झुग्गियों के कारण होने वाली समस्याओं को SP जी के सामने रखा गया जिस पर उन्होंने उचित कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया l

