लघु उद्योग भारती बिरला नगर इकाई द्वारा संगठन का स्थापना दिवस कार्यक्रम हर्ष उल्लास से सभी की उपस्थित में ग्वालियर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कार्यालय मे मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन इकाई सचिव श्री संजय धवन जी ने किया। लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आदेश बंसल जी, ग्वालियर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संरक्षक श्री कमल शर्मा जी, पूर्व अध्यक्ष संरक्षक श्री सुरेन्द्र अग्रवाल जी, पूर्व अध्यक्ष संरक्षक श्री ललित गुप्ता जी, संयुक्त अध्यक्ष श्री अशोक प्रेमी जी, ग्वालियर ईकाई के संरक्षक श्री पुरुषोत्तम कौशिक जी, कार्य कर्म संयोजक श्री संतोख सिंह जी, एम एस एम ई श्री राजीव गुप्ता जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संयुक्त सचिव श्री कैलाश बलैचा जी, सह सचिव श्री अभय गर्ग जी, श्री अनूप अग्रवाल जी , श्री मौहम्मद शम्मी जी ,श्री महेश धीमान जी, श्री अशोक गुप्ता जी, श्री राजेन्द्र कालरा जी,श्री हरविंद्र सिंह जी, श्री बाथम जी, श्री शिवकुमार जी,श्री ईशान चुग जी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

