लघु उद्योग भारती ने मार्बल, ग्रेनाइट और अन्य स्टोन उत्पादों पर GST दर घटाने हेतु राजस्थान सरकार से की मुलाकात
आज लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश पारीक ने राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खीवसर से भेंट कर मार्बल, ग्रेनाइट और अन्य स्टोन उत्पादों पर लागू GST दर को 18% से घटाकर 5% करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत, श्री सुनील शर्मा और अन्य बंधु भी उपस्थित रहे। माननीय मंत्री ने जीएसटी दर कम करवाने के लिए पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया। यह पहल छोटे और मध्यम उद्योगों के हित में की गई है, जिससे स्टोन उद्योग के उत्पादकों और व्यापारियों दोनों को राहत मिलेगी और उनकी उत्पादन लागत कम होगी।

