आज अलीगढ़ लघु उद्योग भारती के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महासचिव श्री ओ.पी. गुप्ता से दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में भेंट कर बीआईएस मानकों के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बीआईएस पंजीकरण की जटिलताओं, पुराने और अप्रासंगिक मानकों, टेस्टिंग लैब्स की सीमितता और छापेमारी जैसी समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने बीआईएस को आईएसआई की तरह वैकल्पिक बनाने की मांग की और कहा कि यह सूक्ष्म एवं परंपरागत उद्योगों के लिए अत्यंत हानिकारक है। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त महामन्त्री ङाॅ गौरव मित्तल, मंडल अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष योगेश गोस्वामी, कोषाध्यक्ष अंशुमन अग्रवाल, ताला नगरी इकाई अध्यक्ष संजय गोयल, राजीव कुमार रामसन उपस्थित रहे।

