लघु उद्योग भारती ब्यावर मुख्य एवं महिला शाखा का संयुक्त पारिवारिक स्नेह मिलन रविवार को मसूदा रोड स्थित राघव श्री गार्डन में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित हुआ। कार्यक्रम प्रभारी आलोक गुप्ता व राकेश गुप्ता ने बताया कि लघु उद्योग भारती का यह एक अनिवार्य वार्षिक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य सदस्यों के परिवारों का भी आपसी प्रेम, सामंजस्य और अनुशासन को बढ़ाना है।
समय पालन की परंपरा को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम में भाग लेने वाले पहले 50 परिवारों को आकर्षक उपहार प्रदान किया गया। समारोह की शुरूआत में मुख्य इकाई सचिव विजय मेहता और महिला शाखा से कार्यक्रम संयोजिका ज्योति वशिष्ठ ने सभी आगंतुकअतिथियोंका स्वागत किया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अतिथियों कों चार राष्ट्रहित, उद्योग हित, पर्यावरण हित और अनुशासन के बैच पहनाकर अलग-अलग टीमों में विभाजित किया। विभिन्न आयुवर्ग के लिए विभिन्न खेलों में इन्हीं टीमों के सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, स्किट, कविता पाठ और रतन टाटा पर प्रस्तुत जानकारी की सभी ने सराहना की। वर्षभर में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने पर युवा व्यवसायियों को और विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ट्राफी और प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। महिला इकाई द्वारा ज्वलंत विषय साइबर क्राइम पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटिका में अर्पिता शर्मा, उर्वशी भारद्वाज, रश्मि खंडेलवाल, नंदिता झंवर, मनीषा जैन, शशि मोदी द्वारा उत्कृष्ट जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों द्वारा दी गई। कार्यक्रम संयोजक प्रशांत पाबुवाल, कपिल खंडेलवाल, भुवनेश जांगिड़ के साथ मुख्य इकाई से सुनील ईनाणी, जय आनन्दानी, अनिकेत अम्बरे, प्रवीण सिंहल, राकेश सिंहल, विकास गर्ग तथा महिला इकाई से कविता नाहर, पायल झंवर, शोभन्ता मेहता, संगीता सोनी द्वारा विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में इकाई अध्यक्ष सचिन नाहर द्वारा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।