लघु उद्योग भारती ने बुधवार को विश्वकर्मा जयंती एवं सूजन शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन होटल क्लार्क शिराज में किया। कार्यक्रम में समाज और राष्ट्र उत्थान में अनुकरणीय योगदान दिए जाने के लिए 11 विशिष्ट विभूतियों को सृजन शक्ति सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके साथ ही 42 से अधिक सहयोगियों को लगन सृजनशीलता और निष्ठा के बल पर अपने उद्यम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने जाने के लिए भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती केवल एक संगठन नहीं, बल्कि उन लाखों उद्यमियों का परिवार है जो अपने कर्म, निष्ठा और सृजनशीलता से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। बतौर मुख्य अतिथि, कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जब उद्यमी अपने ही सहयोगियों के योगदान को सम्मानित करते हैं, तो यह सम्मान केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि परिश्रम और समर्पण की भावना का होता है। अध्यक्षता करते हुए उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि लघु उद्योग भारती आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की वास्तविक धुरी बन चुकी है। राकेश गर्ग को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री, दीपक आग्रवाल को राष्ट्रीय सचिव और मनीष अग्रवाल को प्रदेश सचिव को पुनः दायित्व मिलने पर सम्मानित किया गया। रामसिया विकास गुप्ता, सीए नितेश गुप्ता, राजीव बंसल, दिनेश गुप्ता, विभिन्न जिम्मेदारियों निभाई। संजीव जैन, अंकुर अग्रवाल, सौरभगुप्ता, समक्ष जैन, सिविल जैन, पंकज अग्रवाल, नवदीप अग्रवाल, ऋषि नंद आदि मौजूद रहे।