महिला उद्यमियों को पर्यटन व्यवसाय एवं औद्योगिक क्षेत्र में आगे आने का आह्वान-मित्तल

November 17, 2025

लघु उद्योग भारतीय महिला ईकाई द्वारा आगामी 17 व 18 जनवरी 26 को प्रीमियम स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन झालावाड़ रोड स्थित संस्कृति बैंक्विट हश्वल में किया जाएगा।

लघु उद्योग महिला इकाई के अध्यक्ष चांदनी पोद्दार एवं सचिव निहारिका गुप्ता ने एक होटल में आयोजित समारोह में इसकी घोषणा की। इस प्रदर्शनी आयोजन के पोस्टर एवं प्रचार प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि दी एस एस आई एसोसियेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सलाहकार गोविंदराम मित्तल थे। समारोह की अध्यक्षता कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने की। इस अवसर पर गोविंद राम मित्तल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के चलते देश के विकास में वर्तमान में महिलाएं पूरी तरह से भागीदारी निभा रही है वर्तमान में महिलाएं पूरे देश के लघु उद्योग एवं पर्यटन क्षेत्र एवं अन्य सरकारी पाँ पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है हमें वर्तमान में कोटा के औद्योगिक पर्यटन विकास के दृष्टिकोण से हो रहे कार्यों में महिलाओं को भागीदारी निभाना चाहिए। इस अवसर पर होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा कि क्षेत्रीय उत्पादकों का प्रदर्शन एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं द्वारा स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी का जो आयोजन किया जा रहा है, उसके माध्यम से महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन एवं बाजार मिलता है।

करीब 100 से अधिक अपनी सदस्य टीम के साथ अच्छा कार्य उन्होंने कहा कि वर्तमान में लघु उद्योग भारती की महिला इकाई द्वारा किया जा रहा है। माहेश्वरी ने कहा कि कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट कोटा की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने एवं कोटा में को पर्यटन मानचित्र पर लाने का एक बहुत बड़ा प्रयास है

इस क्षेत्र में काम करने के लिए महिला उद्यमियों व्यवसाईयों को भी आगे आना चाहिए ट्रैवल मार्ट के आयोजन में पर्यटन से संबंधित सभी तरह की जानकारियां मार्केटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी हमें प्राप्त होती है सभी को इसमें अपनी भागीदारी निभाना चाहिए। इस आयोजन में लघु उद्योग भारती महिला इकाई की समन्यवक समिति की घोषणा करते हुए चांदनी पोद्दार को संयोजक एवं निहारिका गुप्ता को सहसंयोजक बनाया गया है जिसमें महिला विंग का भी इस आयोजन में पूरा सहयोग हमें मिल सकेगा।

इस अवसर पर महिला इकाई के अध्यक्ष चांदनी पोद्दार एवं सचिव निहारिका गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग भारती की महिला इकाई महिलाओ के उद्योगों के प्रति किए जाने वाले कार्यों में पूरा सहयोग प्रदान करती है और हम कोटा के औद्योगिक प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयास करते है। कार्यक्रम संयोजक सी ए रजनी मित्तल ने स्वय सिद्धा प्रदर्शनी की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई।

गोविद राम मित्तल एवं अशोक माहेश्वरी द्वारा स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी के पोस्टर प्रचार प्रचार सामग्री फोल्डर का विमोचन किया गया। समारोह में लघु उद्योग भारती वृहद इकाई अध्यक्ष अंकुर गुप्ता सचिव संदीप जांगिड कोषाध्यक्ष संदीप इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाकलीवाल रानपुर इकाई अध्यक्ष मनोज अग्रवाल उत्तर इकाई अध्यक्ष संजय शर्मा सचिव पुष्कल जैन कोषा अध्यक्ष हिमांशु सुवालका प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अचल पोद्दार, सहित कई महिला उधमी मौजूद थे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please