लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जोधपुर स्वयं उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

August 19, 2023

लघु उद्योग भारती महिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को महिलाओं द्वारा स्वयं उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन न्यू पावर हाउस रोड रिको गेस्ट हाउस के पास किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

शक्तिरूपा महिला उद्यमियोंने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी पर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया है, जोधपुर की महिलाएं दैनिक उपयोग में काम आने वाली सुंदर व आकर्षक उत्पाद बनाने मे सिद्धहस्थ है इस मेले को देखकर यह आभास होता है कि जोधपुर की महिलाऐविश्वस्तरीय उत्पाद बना सकती है। यह उद्वार लघु उद्योग भारती के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने समापन समारोह में व्यक्त किये। सह सचिव श्रीमती नालनी बंसल ने कहा कि लघुउद्योग भारती द्वारा आयोजित ऐसे महिला उद्यमी अनेक नयी युवा महिलाओ उद्यमी के रूप मे विकसित करेगी। महिला उद्यमियों के आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलती है। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि देश के अनेक शहरों मे स्वयंसिद्धा महिला उद्यमी मेले आयोजित कियेज रहे है इसके बहुत ही सकरात्मक परिणाम दिखाई दे रहे है।

मीनू दूगड़ ने कहा कि महिलाएं ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती है क्योंकि आम जनता भी जमकर खरीददारी करती है जिससे उनमें स्वरोजगार व उद्योग लगाने की भावना जागृत हुई। प्रांत संयुक्त महासचिव श्रीमती बिन्दू जैन ने बताया कि 50 से अधिक स्टॉलों में महिलाएँ अनेक प्रकार के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया तथा रविवार का अवकाश होने के कारण महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please