लघु उद्योग भारती जनसंचार बोर्ड की राष्ट्रीय कार्यसमिति की 14वीं ऑनलाइन बैठक अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अतीत अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें अखिल अतीत अग्रवाल, भारतीय महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि लघु उद्योग भारती जनसंचार बोर्ड की सतत मेहनत अब रंग दिखाने लगी है।
उसी के चलते संगठन के पदाधिकारियों को राष्ट्रहितैषी संविचारक संगठनों का सक्रिय सहयोग करने के आमंत्रण भी मिल रहे है। समयानुकूल व क्षेत्रानुकूल विभिन्न कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए विशेष कार्यशालाओ का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंन संगठन प्रचार कार्यों में मध्यप्रदेश के साथ साथ पंजाब प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल व राष्ट्रीय प्रचार प्रभारी अतीत अग्रवाल के सानिध्य में प्रचार प्रभारी विक्रांत शर्मा व उनकी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।
ओमप्रकाश गुप्ता, विक्रांत शर्मा, एडवोकेट अरविंद धूमल समालखा अधिवेशन के लिए पंजाब प्रदेश द्वारा प्रचार व आर्थिक सहभागिता के लिए ओम प्रकाश ने विशेष उल्लेख करते हुए बाकी प्रदेशो को भी पंजाब की तरह हर क्षेत्र में सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया। अतीत अग्रवाल ने समाना से श्रीनगर के प्रवास को सभी के लिए प्रेरक बताते हुए कठुआ और श्रीनगर की संगठनात्मक बैठकों को ऐतिहासिक बताया।
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख बैठक, अखिल भारतीय सम्मेलन के लिए उद्योग टाइम्स के विशेष अंक, राज्य प्रचार प्रमुखों द्वारा अपने-अपने राज्यों में की गई प्रमुख गतिविधियों की विस्तृत चर्चा की। एल यू बी ऐप सबंधी विशेष जानकारी काफी ज्ञानवर्धक रही।