लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत, जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर तथा उद्योग प्रोत्साहन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 35वे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव की रूपेरखा लघु उद्योग भारती में हुई बैठक में तय की गई। 25 दिसम्बर से 4 जनवरी तक रामलीला मैदान में यह उत्सव होगा।
बैठक में जयपुर में फरवरी 2026 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंडिया स्टोन मार्ट 2026 की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा तथा दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजन शुक्रवार 31 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया गया। स्टोन मार्ट 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सीडॉस के पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा जोधपुर प्रांत के सूरसागर, बालेसर, जालोर, भागली आबूरोड, जैसलमेर, फलोदी नागौर सहित विभिन्न जिलों से जुड़े पत्थर उद्योग से सम्बद्ध सदस्य भी भाग लेंगे।
विभिन्न उत्पादों की स्टॉल
बैठक में उत्सव 2026 की थीम ऑपरेशन सिन्दूर रखना तय किया गया, जिसमें हमारी सशस्त्र सेनाऔ की गौरवमयी परम्परा और सैन्य उपलब्धियों को प्रदर्शित करना रहेगा साथ ही एक जिला एक उत्पाद योजना के आधार पर विभिन्न उत्पादों की स्टॉल लगाई जाएगी। बैठक में प्रान्त महामंत्री सुरेशकुमार विश्नोई ने बताया कि बैठक में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपडा, अनिल अग्रवाल, जोधपुर महानगर अध्यक्ष पंकज भण्डारी, मंडोर इकाई अध्यक्ष पूनमचंद तंवर व अन्य मौजूद रहे।