लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब ने बेहद कम समय मे स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का सफल आयोजन करके अपने हढ़ निश्चय को सार्थक किया है। उक्त शब्द पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंद्र कौर ने होटल स्काईलार्क में जारी उक्त प्रदर्शनी के दूसरे दिन के प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहे।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ पंजाब व स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी की इंचार्ज सीमा धूमल, अंजू बजाज, एडवोकेट अरविन्द धूमल, जनक भाटिया, विक्रान्त शर्मा, अशोक गुप्ता, प्रदीप मोगिया, अशोक सेठी, विवेक राठौर, शालू यादव, आरती सचदेवा, पल्लवी ठाकुर, रमनप्रीत जज, प्रीति सेठी, नीतू नंदा, ऋतु चोपड़ा, अमनदीप शेरगिल, सरोज ठाकुर, ऋतु बुद्धिराजा, मोना मोंगिया व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
जय इंद्र कौर ने कहा कि नारी सशक्तिकरण, देश की आर्थिकता और रोजगार सृजन के लिए सार्थक पहल है। उन्होंने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, उनके क्रियान्वयन में लघु उद्योग भारती की सहभागिता, स्टार्ट अप, स्वयं सहायता समूहों व उद्योगों सबंधित वर्तमान नीतियों के प्रति जागरूकता के लिए भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी किया।
इससे पूर्व संगठन मंत्र व पवित्र ज्योति प्रज्वल्लन के पश्चात पंजाब इंचार्ज सीमा धूमल लघु उद्योग भारती का परिचय देते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, पदा धिकारियों व गणमान्य का स्वागत किया। स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी की इंचार्ज सीमा धूमल ने कहा कि महिला उद्यमियों ने भारी परिस्पधां के बावजूद अपने उत्पादों को सफल बनाया है।
सीमा धूमल ने कहा कि इसका जीवन्त उदाहरण है पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तरप्रदेश को महिला उद्यमी जिन्होने इस प्रदर्शनी में अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर अपनी सार्थकता सिद्ध की है।। आज के विभिन्न सत्रों के संचालन में गीता-रूप सिंह यूमल, बिमला देवी, सीमा सोनी, ग्रामशिल्पी प्रकोष्ठ के उत्तर क्षेत्र प्रमुख विजय भंडारी, यश पाल गोसाई, पूर्व पार्षद शैली खन्ना, मरोज ठाकुर, मधु ठाकुर व अन्य ने सक्रिय सहयोग किया। रंगारंग समारोह के दौरान लघु उद्योग भारती के सदस्यों, पदाधिकारियों, प्रदर्शनी में शामिल नारी शक्ति ने डोल की थाप पर थिरकते हुए भरपूर आनंद लिया।