भाजपा पंजाब के महासचिव व लघु उद्योग भारती जालंधर के संरक्षक राकेश राठौर ने जी.एस.टी. परिषद की 56वीं बैठक के बाद किए जा रहे परिवर्तनों का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक जनहितैषी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पहले नवरात्रि यानी 22 सितम्बर (सोमवार) से लागू होने वाला निर्णय में जी. एस.टी. को अब तीन स्लैब में सरलीकृत किया जाएगा। यह केंद्र सरकार का निर्णय स्वागत वाला है जिससे उच्च अमरीकी टैरिफ से केंद्र सरकार बेहतर तरीके से निपट सकेंगी। वहीं खाद्य बस्तुओं के सस्ता होने से आम जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी।
प्रभावी रूप से नई जी.एस.टी. दरें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत लागू होंगी, जबकि पहले की 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। विलासिता की वस्तुओं पर 40 प्रतिशत की उच्च दर लागू रहेगी।
वहीं लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने जी.एस.टी. के सरलीकरण की दिशा में इस प्रगतिशील कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा। इस जनहितैषी परिवर्तन से उपभोक्ताओं के साथ साथ उत्पादकों, उद्यमियों, व्यापारियों व जनसाधारण के हितों का भी ध्यान रखा गया है। शर्मा इसके अलावा लघु उद्योग भारती जनसंचार बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि इस नए गया करने परिवर्तनों में जहां जनसाधारण को अधिकाधिक लाभ देने का प्रयास किया है, वहीं देश की आर्थिकता को मजबूत की दिशा में भी सार्थक परिणाम आने की संभावना है। करीब 175 से अधिक वस्तुओं पर जी.एस.टी. दरों में कटौती कर जनसाधारण को लाभ देने की दिशा में प्रभावी निर्णय लिया गया हैं। मैडीकल व जीवन बीमा पालिसियों को भी जी एस टी मुक्त कर सामाजिक सुरक्षा की दिशा में सर्वजन हितैषी कदम उठाया गया है।