लघु उद्योग भारती, फरीदाबाद ने आज अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बीके चोक, फरीदाबाद पर साइकिलोथोन 2.0 (नशा मुक्त हरियाणा) अभियान के तहत मुख्यमंत्री, नायब सिंह सैनी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सभी साइकिल सवार भागीदारों का जलपान के साथ जोरदार स्वागत किया गया। राकेश कुमार गुप्ता ने अवसर पर कहा की ये सरकार की बहुत अच्छी पहल है और इससे हमारी युवा पीढ़ी को एक अच्छा संदेश जाता है। पूरे कार्यक्रम की कमान महासचिव अमृतपाल कोचर ने संभाली। इस अवसर पर लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ए1 के प्रेसिडेंट एन के गुप्ता ने कहा की मुख्यमंत्री, नायब सिंह सैनी की यह पहल कबीले तारीफ है। इस अवसर पर जिला फरीदाबाद एवं पलवल के प्रभारी, रवि भूषण खत्री, कोषाध्यक्ष, राजकुमार भगत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आर के चावला, एन के गुप्ता, पी सी वेश, डॉक्टर पुनिता हसीजा, योगेश पाहवा एवं राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।