लघु उद्योग भारती (LUB) द्वारा औद्योगिक विकास एवं आयकर जागरूकता सेमिनार – उद्योग विकास और टैक्स

Event Date: 28/03/2026
11:00 am
to 1:00 pm
Alwar,
Rajasthan

लघु उद्योग भारती, अलवर एवं अलवर CA एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में “औद्योगिक विकास एवं आयकर जागरूकता सेमिनार” का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार विशेष रूप से MSME उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें नए आयकर विधेयक 2025 के प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया जाएगा तथा व्यवसाय को Tax Risk, Notice एवं अन्य जटिलताओं से सुरक्षित रखने के व्यावहारिक उपाय बताए जाएंगे।

इस सेमिनार में प्रतिभागियों को आयकर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे नए प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी, नोटिस एवं स्क्रूटिनी से बचाव के तरीके तथा बेहतर टैक्स कम्प्लायंस की रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही MSME क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की जाएंगी, जिनमें लॉजिस्टिक पॉलिसी, वेयरहाउस पॉलिसी, एक्सपोर्ट प्रमोशन के अवसर एवं नई MSME पॉलिसी के प्रमुख प्रावधान शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री धर्म सिंह मीणा (IRS), संयुक्त आयुक्त आयकर, अलवर, एवं श्री जितेन्द्र यादव, MSME Growth Trainer, उपस्थित रहेंगे, जो अपने अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर उद्यमियों को व्यावहारिक और उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

यह सेमिनार 28 मार्च 2026, शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से 1:00 बजे तक CA Branch भवन, स्कीम नं. 8, अलवर में आयोजित होगा, जिसमें 11:00 से 12:00 बजे तक MSME विषयक सत्र तथा 12:00 से 1:00 बजे तक आयकर सत्र आयोजित किया जाएगा।

सभी सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि वे अपने उद्योग से जुड़े Accounts, Finance, Billing एवं Taxation कार्य संभालने वाले सहयोगियों को भी साथ लाएं, क्योंकि सही जानकारी ही व्यवसाय को सुरक्षित, मजबूत एवं विकासशील बनाती है। कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी।

कार्यक्रम संयोजक के रूप में श्री अभिमन्यु गर्ग (CA) एवं श्री मयंक गोयल (CA) इस आयोजन का संचालन करेंगे। आपकी सक्रिय सहभागिता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सधन्यवाद,
लघु उद्योग भारती, अलवर

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please