दिनांक 7 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित संघ कार्यालय में प्रस्तावित IIF (18–20 सितंबर 2026) के सफल आयोजन को लेकर पहली महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री समीर मुंदरा जी सहित सभी इकाइयों के प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही। प्रदेश कार्यकारिणी के लगभग सभी सदस्यों ने इस अवसर पर अपने-अपने सुझाव, अनुभव एवं विस्तृत योजनाएँ साझा कीं, जिससे आयोजन की दिशा और रूपरेखा को और अधिक सुदृढ़ आधार प्राप्त हुआ।
बैठक में मुख्य रूप से स्टॉल बुकिंग, स्मारिका (Souvenir) प्रकाशन तथा विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। इन सभी जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन कर संबंधित सदस्यों को दायित्व सौंपे गए, जिसे सभी ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया।
सभी सदस्यों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे, ताकि यह आयोजन सफल, प्रभावशाली एवं व्यापक सहभागिता वाला सिद्ध हो सके।