लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश महिला इकाई की ऑनलाइन बैठक संपन्न — संगठन सशक्तिकरण एवं ‘स्वंसिद्धा’ पर विशेष जोर
आज दिनांक 9 अप्रैल 2026 को लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश महिला इकाई की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक (Zoom माध्यम से) सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर के मार्गदर्शन के साथ प्रदेश एवं जिला स्तर की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जो संगठन की निरंतर बढ़ती ऊर्जा और विस्तार का संकेत है।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अंजू बजाज जी एवं श्रीमती अंजू सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ने अपने अनुभव और मार्गदर्शन से बैठक को अत्यंत उपयोगी बनाया।
विभिन्न प्रांतों एवं जिलों से पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अवध प्रांत से लखनऊ जिला महिलाअध्यक्ष ममता सिन्हा, सीतापुर से महिला संयोजक रेणु मेहरोत्रा एवं गोंडा से सीमा सोनी की सहभागिता रही। कानपुर प्रांत से प्रेरणा वर्मा (जिलाध्यक्ष) एवं डॉ. सुभाषिनी खन्ना (महामंत्री) ने विचार रखे। झांसी से संजीता (संयोजक) एवं उपासना (सहसंयोजक) की उपस्थिति रही। शाहजहांपुर से ज्योति (संयोजक) एवं अक्षरा (सहसंयोजक) ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जबकि काशी प्रांत से अनामिका जी से दूरभाष पर संवाद स्थापित किया गया।
राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अंजू सिंह जी ने संगठन के 6 करणीय कार्यों पर विशेष बल देते हुए प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने ‘स्वंसिद्धा’ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा कर महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अंजू बजाज जी ने लघु उद्योग भारती की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों, विभिन्न योजनाओं एवं संगठन के विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए सभी को प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला आयाम कोऑर्डिनेटर के रूप में रीता मित्तल जी ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।
उत्तर प्रदेश के कुल 6 प्रांतों में से 4 प्रांतों की सक्रिय सहभागिता इस बैठक में रही, जो महिला इकाई की बढ़ती सक्रियता एवं संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट प्रमाण है।
— रीता मित्तल
प्रदेश उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश
एवं
प्रदेश महिला आयाम कोऑर्डिनेटर