जोधपुर लघु उद्योग भारती की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र प्रेषित कर बालोतरा-पचपदरा क्षेत्र की औद्योगिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए नागरिक हवाई अड्डे (सिविल एयरपोर्ट) की स्थापना करने तथा उड़ान योजना के अन्तर्गत इस क्षेत्र में एक नए हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा करने का भी अनुरोध किया गया। साथ ही इस क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने एवं बालोतरा से मुम्बई, सूरत एवं वापी के लिए संचालित साप्ताहिक रेल सेवाओं को दैनिक करने की भी मांग की। लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि पचपदरा में रिफाईनरी का लोकार्पण होने जा रहा है जो मेक इन इण्डिया के विजन को साकार करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।


