स्थापना दिवस पर लघु उद्योग भारती देवास इकाई द्वारा गौसेवा कार्यक्रम सम्पन्न

April 27, 2026
Dewas,
MADHYA PRADESH

लघु उद्योग भारती देवास इकाई ने स्थापना दिवस पर किया गौसेवा कार्यक्रम

देवास। दिनांक 25 अप्रैल को लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देवास इकाई द्वारा सामाजिक सेवा एवं गौसंवर्धन के उद्देश्य से भोलेनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला में विशेष गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने गायों को हरा चारा एवं पौष्टिक पशुआहार खिलाकर सेवा भाव प्रकट किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गौसेवा के महत्व को स्मरण करना तथा समाज में सेवा, संवेदना और संस्कारों का संदेश देना रहा। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और स्थापना दिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से सार्थक बनाया।

सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन के स्थापना दिवस पर राष्ट्रहित, समाजहित एवं उद्योगहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर संगठन की सामाजिक जिम्मेदारियों एवं सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please