लघु उद्योग भारती बारां इकाई द्वारा 26 अप्रैल 2026, रविवार को वैशाख कृष्ण पक्ष एकादशी के अवसर पर कार्यालय बालाजी राइस मिल में संगठन का 33वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी एवं भारत माता के माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से हुआ।
अध्यक्ष अविनाश खंडेलवाल ने संगठन मंत्र का वाचन किया, जबकि राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गोयल ने सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। चितौड़ प्रांत सह सचिव वेद प्रकाश टक्कर ने लघु उद्योग भारती के कार्यों, संगठन की भूमिका एवं उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी।
अध्यक्ष अविनाश खंडेलवाल, सचिव हितेश बत्रा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य श्रवण कटियाल सहित सभी पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्यों एवं कार्यस्थल पर उपस्थित कर्मचारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
हर वर्ष की परंपरा के अनुसार, बारां इकाई द्वारा पिछले सात वर्षों से संचालित शीतल जल प्याऊ का भी शुभारंभ किया गया, जो सेवा कार्य का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
समारोह में प्रहलाद गालव, जिनेंद्र जैन, श्रवण कटियाल, पवन गोयल, विष्णु साबू, हेमराज बंसल, दिनेश नागर, दिनेश खत्री, विराट कटियाल, संजय गोयल, अशोक जैन, निरंजन गोयल, वेद प्रकाश टक्कर, अविनाश खंडेलवाल, हितेश बत्रा, राजेंद्र गोयल सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के पश्चात सचिव हितेश बत्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।