बेळगाव में लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस एवं हस्तकला-वस्त्र प्रदर्शनी उत्साहपूर्वक संपन्न

April 29, 2026
Belgaum,
KARNATAKA

बेळगाव में लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस एवं हस्तकला-वस्त्र प्रदर्शनी उत्साहपूर्वक संपन्न

बेळगाव में लघु उद्योग भारती एवं IMS फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 32वां स्थापना दिवस समारोह तथा हस्तकला-वस्त्र प्रदर्शनी बड़े उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री किरण वी. एन. द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की पीएसआई श्रीमती सुमन पवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में डॉ. प्रिया पुराणिक ने लघु उद्योग भारती की स्थापना, उद्देश्य एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य लघु एवं मध्यम उद्यमियों को एक मंच पर लाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से संस्था विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों एवं उद्यमिता प्रोत्साहन गतिविधियों के माध्यम से हजारों महिलाओं और उद्यमियों को सशक्त बना रही है।

उन्होंने विशेष रूप से बताया कि हस्तकला, वस्त्र एवं स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में लघु उद्योग भारती की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जिससे महिला उद्यमियों और छोटे व्यवसायों को नई पहचान मिली है।

महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती नलिनी वेमुलकर ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर राज्य लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री महेश इनामदार ने भी संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

यह आयोजन न केवल स्थापना दिवस का उत्सव था, बल्कि स्थानीय हस्तकला, वस्त्र उद्योग और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त माध्यम भी बना।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please