पोलोग्राउंड इकाई द्वारा सुदर्शन कार्यालय, रामबाग में लघु उद्योग भारती का 33वाँ स्थापना दिवस अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जी की विशेष उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष जी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर उद्योग हित में कार्य करें तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
प्रदेश सचिव श्री शिवनारायण शर्मा जी ने सदस्य संख्या बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए अधिक से अधिक नए उद्यमियों को संगठन से जोड़ने का आग्रह किया। वहीं मालवा अंचल की महामंत्री श्रीमती सीमा मिश्रा जी ने संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में मालवा अंचल उपाध्यक्ष श्री कन्हैयालाल खत्री जी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नम्रता पाठक जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन राजेंद्र सुखीजा जी द्वारा दिया गया, जबकि संचालन विकास गुप्ता जी ने अत्यंत प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से किया।
इस अवसर पर DIC GM श्री स्वप्निल गर्ग जी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ उद्योगपतियों का सम्मान किया गया। सम्मानित अतिथियों में श्री चैन सिंह मोदी जी, श्री हेमंत धवले जी, श्री गुरमीत सिंह सेठी जी एवं श्री गिरीश चौहान जी शामिल रहे, जिन्हें मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंत में सचिव करण त्रिवेदी जी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ जलपान ग्रहण किया और स्थापना दिवस समारोह को उत्साहपूर्वक संपन्न किया।