लघु उद्योग भारती की वार्षिक आम बैठक में उद्योग विकास व संगठन मजबूती पर जोर

April 30, 2026
Saharanpur,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न, उद्योग विकास पर हुआ मंथन

 दिनांक 29 अप्रैल 2026 को लघु उद्योग भारती की वार्षिक आम बैठक नवादा रोड स्थित स्वर्ण पैलेस होटल में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उद्योग हितों पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग प्रचारक श्री आशुतोष जी एवं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्री सुमित राजेश महाजन जी उपस्थित रहे। साथ ही IIT Roorkee के प्रोफेसर्स एवं SIDBI के पदाधिकारियों ने अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उद्योगों को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के उपाय बताए।

मुख्य विकास अधिकारी श्री महाजन ने कहा कि सहारनपुर में अपार संभावनाएं हैं और यदि ईमानदारी से प्रयास किए जाएं तो शहर तेजी से विकास कर सकता है। वहीं संभाग महामंत्री श्री अनुपम गुप्ता ने कहा कि जब तक राजनीतिक स्तर पर उद्योगों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाएगा, तब तक अपेक्षित विकास संभव नहीं है।

जिलाध्यक्ष श्री वरुण अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक सदस्य से अगले एक माह में कम से कम एक नया सदस्य जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में संभाग अध्यक्ष श्री पवन सिंघल सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please