लघु उद्योग भारती, इन्दौर की सांवेर रोड, पालदा, भमोरी, देवास नाका एवं सिंहासा आईटी पार्क इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में 11 मई 2026, सोमवार को सायं 5:30 बजे से 7:30 बजे तक होटल राघवम, नेहरू पार्क रोड, वल्लभ नगर, इन्दौर में स्थापना दिवस एवं उद्यमी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें देवास नाका इकाई से श्री जितेंद्र जी दवे एवं श्री अनिल जी जायसवाल, सांवेर इकाई से श्री बद्री जी शर्मा, भमोरी इकाई से श्री जगदीश जी जांगिड़ तथा सिंहासा आईटी पार्क इकाई से श्री पंकज अग्रवाल को उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया; इस अवसर पर “सशक्त उद्योग – सशक्त भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया, मंच पर पूर्व अध्यक्ष श्री महेश जी गुप्ता, मालवांचल उपाध्यक्ष श्री कन्हैयालाल जी खत्री एवं प्रांत सहसचिव श्रीमती मीना काले जी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज जी तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री विकास जी पांडेय द्वारा किया गया, मुख्य व्यवस्थाएँ श्री कोतवाल जी के नेतृत्व में संपन्न हुईं, कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों ने सामूहिक सहभोज का आनंद लिया और यह आयोजन आपसी समन्वय, उद्यमिता प्रोत्साहन एवं संगठनात्मक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण सिद्ध हुआ।