लघु उद्योग भारती लखनऊ इकाई ने मनाया 33वाँ स्थापना दिवस, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं उद्यमियों की चुनौतियों पर हुई सार्थक चर्चा

May 14, 2026
Lucknow,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती लखनऊ इकाई ने मनाया 33वाँ स्थापना दिवस, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं उद्यमियों की चुनौतियों पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। दिनांक 09 मई 2026 को लघु उद्योग भारती के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ इकाई द्वारा नादरगंज स्थित आर्यन एक्सपोर्ट परिसर में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, उद्यमियों एवं सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात लखनऊ इकाई द्वारा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील गुप्ता जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री रविंद्र जी का सम्मान किया गया। साथ ही पूर्व अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता जी, श्री पुनीत अरोरा जी, श्री अरुण भाटिया जी, अवध संभाग से श्री विपिन गुप्ता जी तथा वर्तमान अध्यक्ष श्री केशव माथुर जी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में श्री केशव माथुर जी ने इकाई की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील गुप्ता जी ने कोविड काल के बाद उद्योगों के सामने आई चुनौतियों एवं वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर युद्धजनित प्रभावों से उत्पन्न कठिनाइयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रदेश अध्यक्ष श्री रविंद्र जी ने संगठन के प्रभावी संचालन हेतु बेहतर समन्वय एवं अधिकाधिक बैठकों में सहभागिता पर जोर दिया। वहीं श्री विशाल गुप्ता जी ने “मेंबर आउटरीच प्रोग्राम” का प्रस्ताव रखते हुए सदस्यों से अपनी समस्याएँ समिति के समक्ष रखने का आग्रह किया। श्री पुनीत अरोरा जी ने सरकारी विभागों के साथ व्यक्तिगत स्तर के बजाय सामूहिक रूप से संवाद स्थापित कर उद्योग हित में अधिक प्रभावी कार्य करने की आवश्यकता बताई।

बैठक में इकाई के सुदृढ़ संचालन हेतु वार्षिक योगदान प्रस्ताव को ध्वनिमत से स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही लघु उद्योग भारती के स्टेट ऑफिस बिल्डिंग निर्माण विषय पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। श्री रविंद्र जी ने इस वर्ष लखनऊ में आयोजित होने वाली डिफेन्स एक्जीबिशन की जानकारी साझा की, जबकि श्री विशाल गुप्ता जी ने अशोक लीलैंड एवं लखनऊ मेट्रो फेज-2 परियोजनाओं में स्थानीय उद्यमियों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ओपन हाउस डिस्कशन के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, उद्योग विकास एवं सामूहिक सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। अंत में श्री अरुण भाटिया जी द्वारा कार्यक्रम व्यवस्था एवं अल्पाहार आयोजन हेतु सभी सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन श्री राजीव जी के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

लघु उद्योग भारती
लखनऊ इकाई

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please