अमावस्या पर आगर इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न, औद्योगिक विकास व सेवा कार्यों पर महत्वपूर्ण निर्णय

April 18, 2026
Agar Malwa,
MADHYA PRADESH

लघु उद्योग भारती आगर इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न

आज अमावस्या के पावन अवसर पर लघु उद्योग भारती, आगर इकाई की मासिक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक विकास एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नवीन औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट आवंटन को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। इकाई के 90 से अधिक सदस्यों द्वारा प्लॉट आवंटन हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें से लगभग 80-85 सदस्यों को प्लॉट आवंटित होने पर उपस्थित उद्यमियों को हार्दिक बधाई दी गई।

आगामी 25 अप्रैल को लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर इकाई द्वारा सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया। इस अंतर्गत आगर मालवा स्थित कालका माता मंदिर परिसर में एक वाटर कूलर स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा प्राप्त होगी।

इसके साथ ही, नवीन औद्योगिक क्षेत्र में इकाई द्वारा लगाए गए 200 से अधिक पौधों की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर जाली लगाने का भी प्रस्ताव रखा गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास को मजबूती मिल सके।

बैठक में लगभग 20 सदस्यों की उपस्थिति रही और सभी ने संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान किए।

– ललित कोठारी
अध्यक्ष, आगर इकाई

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please