मादीपुर फुटवियर क्लस्टर की समस्याओं और स्किल सेंटर स्थापना पर मेयर से महत्वपूर्ण चर्चा
आज लघु उद्योग भारती मादीपुर फुटवियर क्लस्टर यूनिट की टीम ने दिल्ली के मेयर Parvesh Verma से शिष्टाचार भेंट कर उद्योगों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं एवं विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष दीवान चंद गुप्ता जी तथा प्रदेश की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती आरती सहगल जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान फैक्ट्री लाइसेंसिंग से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में फैक्ट्री लाइसेंस जारी न होने के कारण उद्योगों को विभिन्न प्रशासनिक एवं व्यावसायिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मेयर साहब ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी एक-दो दिनों में फैक्ट्री लाइसेंसिंग प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे उद्योगों को राहत मिलेगी।
इसके अतिरिक्त मादीपुर में प्रस्तावित स्किल सेंटर की स्थापना पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। यह प्रस्ताव पहले ही केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal से स्वीकृति प्राप्त कर चुका है तथा Footwear Design & Development Institute द्वारा भी इसे मंजूरी दी जा चुकी है। प्रस्तावित स्किल सेंटर के माध्यम से नए एवं अनुभवी कारीगरों को आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे फुटवियर उद्योग को नई दिशा मिलेगी।
स्किल सेंटर हेतु उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने के विषय में एलएंडडी विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि आगामी 15–20 दिनों अथवा एक महीने के भीतर नई पॉलिसी लागू होने की संभावना है, जिसके अंतर्गत इस विषय का समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।