लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में बटाला के उद्यमियों से संवाद, औद्योगिक विकास को गति देने हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

June 15, 2026
Gurdaspur,
PUNJAB

बटाला प्रवास में उद्योगों की समस्याओं एवं विकास के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

आज बटाला प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी एवं अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिमोत्तर क्षेत्र के प्रभारी एडवोकेट अरविंद धूमल जी के मार्गदर्शन में स्थानीय उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से बटाला की रेलवे कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने, जीएसटी से जुड़ी समस्याओं तथा उद्योग जगत के समक्ष आने वाली अन्य सामान्य चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित उद्यमियों ने अपने विचार, सुझाव एवं समस्याएं साझा करते हुए क्षेत्र के औद्योगिक विकास और व्यापारिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के मास कम्युनिकेशन प्रमुख (उत्तर क्षेत्र) श्री विक्रांत शर्मा जी, पंजाब प्रांत अध्यक्ष श्री विवेक राठौड़ जी, प्रांत महामंत्री श्री विनेश शुक्ला जी सहित सर्वश्री समीर खन्ना जी, रविंदर हांडा जी, अमित कपूर जी, ऋषि अरोड़ा जी, गुरप्रीत सिंह जी, कवलजीत सिंह जी, आर.पी. शर्मा जी, राकेश शर्मा जी, रमेश शर्मा जी, गौरव गुप्ता जी, गुलशन अरोड़ा जी, हैप्पी अग्रवाल जी, राजेश सहदेव जी एवं अन्य गणमान्य उद्यमियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई।

बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि उद्योगों से संबंधित समस्याओं को उचित स्तर तक पहुँचाकर उनके समाधान के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे तथा बटाला के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने हेतु लघु उद्योग भारती सदैव सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please